मयंक ने खेले 8 टेस्ट, देखें 8 मैचों के बाद मयंक, स्मिथ और विराट में से कौन है खतरनाक

भारत के युवा बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने भारत और बांग्लादेश के बीच इंदौर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 330 गेंदों में 28 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 243 रनों की पारी खेली और भारत की जीत में सबसे बड़ा योगदान दिया। आपको बता दें इस शानदार प्रदर्शन के लिए मयंक अग्रवाल को मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। मयंक अग्रवाल ने अब तक 8 टेस्ट मैच खेले हैं। आज हम आंकड़ों के अनुसार जानेंगे 8 टेस्ट मैचों के बाद मयंक अग्रवाल, स्टीव स्मिथ और विराट कोहली में से कौन है टेस्ट क्रिकेट का खतरनाक बल्लेबाज।
टेस्ट क्रिकेट में मयंक अग्रवाल के आंकड़े-

Copyright Holder: CRIC TIMES
मयंक अग्रवाल ने अब तक 8 टेस्ट मैच खेले हैं जिनकी 12 पारियों में 71.50 की औसत और 56.48 की स्ट्राइक रेट से 858 रन बनाए हैं। इस दौरान मयंक ने 3 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं और उसका सर्वाधिक स्कोर 243 रन है।
8 टेस्ट मैचों के बाद स्टीव स्मिथ के आंकड़े-

Copyright Holder: CRIC TIMES
स्टीव स्मिथ ने अपने पहले 8 टेस्ट मैच साल 2010 से 2013 के दौरान खेले थे जिनकी 16 पारियों में 32.66 की औसत और 49.74 की स्ट्राइक रेट से 490 रन बनाए थे। इस दौरान स्टीव स्मिथ ने 4 अर्धशतक लगाए थे और उसका सर्वाधिक स्कोर 92 रन था।
8 टेस्ट मैचों के बाद विराट कोहली के आंकड़े-

Copyright Holder: CRIC TIMES
विराट कोहली ने अपने पहले 8 टेस्ट मैच साल 2011 से 2012 के दौरान खेले थे जिनकी 15 पारियों में 32.73 की औसत और 47.66 की स्ट्राइक रेट से 491 रन बनाए थे। इस दौरान विराट कोहली ने 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाए थे और उसका सर्वाधिक स्कोर 116 रन था।
मयंक ने खेले 8 टेस्ट, देखें 8 मैचों के बाद मयंक, स्मिथ और विराट में से कौन है खतरनाक मयंक ने खेले 8 टेस्ट, देखें 8 मैचों के बाद मयंक, स्मिथ और विराट में से कौन है खतरनाक Reviewed by Cricket Speed on November 18, 2019 Rating: 5
Powered by Blogger.