कौन तोड़ेगा सहवाग के 319 रन का रिकॉर्ड, ये 3 धुरंधर हैं दावेदार, नंबर-1 है सबसे खतरनाक

भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के नाम है। सहवाग ने साल 2008 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में 319 रन की पारी खेली थी। वो टेस्ट क्रिकेट में 2 तिहरे शतक जड़ने वाले एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं।


Third party image reference
उनके अलावा करुण नायर ने साल 2016 में इंग्लैंड के विरुद्ध तिहरा शतक जड़ा था। ऐसे में बात करते हैं, ऐसे 3 भारतीय बल्लेबाजों के बारे में जो टेस्ट क्रिकेट में सहवाग के 319 रनों का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

1.रोहित शर्मा



Third party image reference
रोहित शर्मा ने अब बतौर टेस्ट ओपनर अपने आप को स्थापित कर लिया है। इस दौरान वो बेहतरीन दोहरा शतक भी जड़ चुके हैं। ऐसे में रोहित के लिए टेस्ट क्रिकेट में 319 रन के आंकड़े को पार करना कोई बड़ी बात नहीं होगी।

2.विराट कोहली



Third party image reference
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में अब तक 7 दोहरे शतक जड़े हैं। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 254* का रहा है। इस मैच में वो तिहरा शतक जड़ सकते थे, लेकिन उन्होंने पहले ही पारी घोषित कर दी।

3.मयंक अग्रवाल



Third party image reference
भारत के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल टेस्ट में 2 बार दोहरा शतक जड़ चुके हैं। वो अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर टेस्ट में 319 रन से ज्यादा का स्कोर भी बना सकते हैं।
कौन तोड़ेगा सहवाग के 319 रन का रिकॉर्ड, ये 3 धुरंधर हैं दावेदार, नंबर-1 है सबसे खतरनाक कौन तोड़ेगा सहवाग के 319 रन का रिकॉर्ड, ये 3 धुरंधर हैं दावेदार, नंबर-1 है सबसे खतरनाक Reviewed by Cricket Speed on November 21, 2019 Rating: 5
Powered by Blogger.