भारतीय अंडर-19 टीम ने पिछले साल न्यूज़ीलैंड में आयोजित हुए आईसीसी विश्वकप ख़िताब पर कब्ज़ा किया था। टीम के उप कप्तान शुभमन गिल ने इस टूर्नामेंट में 124 की बेहतरीन औसत से 372 रन दर्ज किए, जिसके लिए वो मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट के ख़िताब के विजेता बने।
Third party image reference
इस टूर्नामेंट में कप्तान पृथ्वी शॉ, सलामी बल्लेबाज मनजोत कालरा, तेज गेंदबाज कमलेश नागरकोटी और शिवम मावी ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया था। यह तय है कि साल 2023 में भारत में होने वाले वनडे विश्व कप में इनमें से कई खिलाड़ी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते नजर आ सकते हैं। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए हमने वर्ल्ड कप 2023 के लिए एक ड्रीम टीम बनाई है, जिसमें कई युवा सितारे शामिल हैं।
संभावित टीम
Copyright Holder: Cricket 24
इस टीम में सलामी बल्लेबाज के रूप में रोहित शर्मा और पृथ्वी शॉ को जगह मिली है। नंबर 3 की जिम्मेदारी विराट कोहली को मिली है। मध्यक्रम और गेंदबाजी आक्रमण में युवा और अनुभवी सितारों को बराबर तरीके से जगह मिली है।
भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के आईपीएल और टी-20 में कप्तानी के अब तक के रिकॉर्ड के अनुसार उन्हें भविष्य में कप्तानी मिल सकती है।
Third party image reference
संभावित टीम- रोहित शर्मा, पृथ्वी शॉ, ईशान किशन(विकेटकीपर), विराट कोहली, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पन्त, सरफ़राज़ खान, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, युजवेंद्र चहल
आपकी नजर में विश्वकप-2023 में भारत का कप्तान कौन होगा, अपनी राय कमेंट सेक्शन में रखें।
वर्ल्ड कप 2023 में युवा सितारों से सजी ऐसी हो सकती है भारतीय टीम, इसे मिल सकती है कप्तानी
Reviewed by Cricket Speed
on
November 09, 2019
Rating:


