वर्ल्ड कप 2020 से पहले भारत खेलेगा इतने टी-20, देखिए किस-किस टीम से होंगे ये मुकाबले

अगले साल यानी 2020 में होने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में अब बहुत ज्यादा दिन बाकी नहीं रह गए हैं। अगले साल 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच खेले जाने वाले ICC टी-20 वर्ल्ड कप में अब एक साल से भी कम समय बचा है। टी-20 सीरीज में बांग्लादेश को हराने के बाद भारत को अगली टी-20 सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ घर में ही खेलना है।

Copyright Holder: Khel Wala
बीसीसीआई द्वारा अब तक जारी टीम इंडिया के आगे के कार्यक्रम पर नजर डाली जाए तो टीम को अपना अगला टी-20 मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ दिसंबर माह में खेलना है।
भारत को आईसीसी टी-20 विश्व कप से पहले अलग-अलग सीरीज/टूर्नामेंट के अंतर्गत लगभग 30 टी-20 मुकाबले खेलना होगा।

टी-20 विश्व कप से पहले का कार्यक्रम:

1. वेस्टइंडीज टीम भारत दौरे पर दिसंबर माह में 03 मैचों की टी-20 सीरीज में भाग लेगी।
2. श्रीलंका को भारत दौरे पर जनवरी में 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलना है।
3. जनवरी माह में ही भारत को न्यूजीलैंड दौरे पर 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलना है।
4. दक्षिण अफ्रीका को भारत दौरे पर तीन मैचों की टी-20 खेलना है। यह सीरीज मार्च माह में आईपीएल से ठीक पहले आयोजित होगी।

Third party image reference
5. आईपीएल के बाद भारतीय टीम को जून 2020 में श्रीलंकाई दौरे पर 3 मैचों की टी-20 सीरीज का हिस्सा बनना है।
6. सितंबर माह में एशिया कप 2020 के अंतर्गत भारत को 5 या 7 टी-20 मुकाबले इस दौरान खेलने होंगे।
7. भारत को टी-20 विश्व कप से ठीक पहले अक्टूबर मेंब पहले इंग्लैंड टीम के खिलाफ 3 मैचों की और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलना है।

Third party image reference
देखा जाए तो आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2020 से पहले इंग्लैंड व ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ सीरीज खेलना टीम इंडिया के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत के अलावा इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड भी खिताब जीतने की मजबूत दावेदार टीमें हैं।
वर्ल्ड कप 2020 से पहले भारत खेलेगा इतने टी-20, देखिए किस-किस टीम से होंगे ये मुकाबले वर्ल्ड कप 2020 से पहले भारत खेलेगा इतने टी-20, देखिए किस-किस टीम से होंगे ये मुकाबले Reviewed by Cricket Speed on November 11, 2019 Rating: 5
Powered by Blogger.