साल 2019 में 3 भारतीय धुरंधरों ने लगाई हैट्रिक, किसकी हैट्रिक रही सबसे खतरनाक, देखें आंकड़े

भारत ने हाल ही में टी-20 सीरीज में बांग्लादेश को मात दी है। इस सीरीज के आखिरी मैच में भारत को 30 रनों से जीत हासिल हुई थी। भारत के लिए इस मैच में दीपक चाहर ने हैट्रिक ली थी। वो भारत के लिए इस साल हैट्रिक लेने वाले तीसरे गेंदबाज बने हैं। इन तीनों गेंदबाजों के आंकड़े आगे दिए गए हैं।

दीपक चाहर


Copyright Holder: Cricket Today
दीपक चाहर ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में 3.2 ओवर में सिर्फ 7 रन देकर 6 विकेट लिए। उन्होंने अपनी गेंदबाजी में तीसरे ओवर की आखिरी गेंद और फिर चौथे ओवर की पहली 2 गेंद पर विकेट लेकर हैट्रिक पूरी की। वो टी-20 में भारत के लिए हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज भी बने।

जसप्रीत बुमराह


Copyright Holder: Cricket Today
जसप्रीत बुमराह ने इस साल वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में हैट्रिक ली थी। उन्होंने इस दौरान 12.1 ओवर में 27 रन देकर 6 विकेट लिए।

मोहम्मद शमी


Copyright Holder: Cricket Today
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने वर्ल्ड कप 2019 में अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ मैच में हैट्रिक लगाई थी। उन्होंने 9.5 ओवर में 40 रन देकर 4 विकेट लिए थे। उनकी ये हैट्रिक पारी के आखिरी ओवर में आई थी।
आपके अनुसार चाहर, बुमराह और शमी में से किस गेंदबाज की हैट्रिक सबसे खतरनाक रही, कमेंट सेक्शन में बताएं।
साल 2019 में 3 भारतीय धुरंधरों ने लगाई हैट्रिक, किसकी हैट्रिक रही सबसे खतरनाक, देखें आंकड़े साल 2019 में 3 भारतीय धुरंधरों ने लगाई हैट्रिक, किसकी हैट्रिक रही सबसे खतरनाक, देखें आंकड़े Reviewed by Cricket Speed on November 11, 2019 Rating: 5
Powered by Blogger.