वनडे में सबसे तेज शतक जड़ने वाले दुनिया के टॉप-10 बल्लेबाज, कौन सा भारतीय तोड़ेगा रिकॉर्ड

वनडे क्रिकेट में कई बार बल्लेबाजों ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए काफी कम गेंद में शतक जड़े हैं। भारत के लिए ये रिकॉर्ड कप्तान विराट कोहली के नाम है। विराट ने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध खेले गए जयपुर वनडे में मात्र 52 गेंद में शतक ठोक दिया था।


Copyright Holder: Cricket Today
इसी मुकाबले में रोहित शर्मा ने भी 123 गेंद में 141 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। इन दोनों की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर भारत ने 362 रन का बहुत बड़ा लक्ष्य मात्र 43.3 ओवर में हासिल कर लिया था।

रिकॉर्ड लिस्ट



Copyright Holder: Cricket Today
वनडे में सबसे कम गेंद में शतक का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स के नाम पर है। उन्होंने साल 2015 में वेस्टइंडीज के विरुद्ध सिर्फ 31 गेंद में यह मुकाम हासिल किया था। पाकिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज शाहिद आफरीदी के नाम ये रिकॉर्ड करीब 18 साल तक कायम रहा था, जिन्होंने 1996 में श्रीलंका के विरुद्ध मात्र 37 गेंद में शतक ठोक दिया था। इस रिकॉर्ड को साल 2014 में न्यूज़ीलैंड के कोरी एंडरसन ने 36 गेंद में शतक जड़कर तोड़ दिया था।

कौन तोड़ेगा रिकॉर्ड



Third party image reference
भारत की वर्तमान टीम में कप्तान विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इस रिकॉर्ड को तोड़ने की क्षमता रखते हैं। दूसरी ओर अगर एमएस धोनी और हार्दिक पांड्या जैसे धुरंधरों को बल्लेबाजी के लिए ज्यादा ओवर मिले तो वो भी ये मुकाम हासिल कर सकते हैं।
वनडे में सबसे तेज शतक जड़ने वाले दुनिया के टॉप-10 बल्लेबाज, कौन सा भारतीय तोड़ेगा रिकॉर्ड वनडे में सबसे तेज शतक जड़ने वाले दुनिया के टॉप-10 बल्लेबाज, कौन सा भारतीय तोड़ेगा रिकॉर्ड Reviewed by Cricket Speed on November 09, 2019 Rating: 5
Powered by Blogger.