ये थी वो अभिनेत्री जिसे अमिताभ बच्चन से हत्या का था डर, कहा अमिताभ ने किया था मेरा अपहरण

दोस्तों, अब बॉलीवुड को एक मोर्डर्न फिल्म इंडस्ट्री की तरह देखा जाता है। इसकी शुरुवात हुई थी साल १९७३ से, जब परवीन बाबी ने बॉलीवुड में अपने कदम रखें थे। उनकी पहली फिल्म 'चरित्र' में अपने जमाने के मशहूर क्रिकेटर और पहले अर्जुन अवार्ड से सम्मानित रहे सलीम दुरानी ने साथ में काम किया था।




Third party image reference


ये वो समय था जब बॉलीवुड की फिल्मों में ग्लैंमर नाम की कोई चीज नहीं हुआ करती थी। जिस तरीके से औरतों को घर में देखा जाता था, ठीक उसी तरह फिल्मों में भी पेश किया जाता था। परवीन बाबी की फिल्म चरित्र ने बॉलीवुड की अभिनेत्रियों की पुरानी छवि को एक नया रूप दिया था।




Third party image reference


परवीन बाबी के बॉलीवुड इंडस्ट्री में आने के बाद हिंदी फिल्मों की अभिनेत्रियों के कपडे, बोलचाल ये सबकुछ बदल गया था। परवीन बाबी ना सिर्फ पहली अभिनेत्री बल्कि वो पहली भारतीय रही है जिन्हें पहली बार 'टाइम मैगजीन' के कवर पेज पर आने का मौका मिला था।




Third party image reference


४ अप्रैल साल १९४९ में गुजरात के 'जूनागढ़' में जन्मी परवीन बाबी ने अपनी पढाई गुजरात के 'अहमदाबाद' में पूरी की थी। ग्लैंमर से भरपूर कई हिट फ़िल्में देने वाली परवीन बॉबी की निजी जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही थी। फिल्मों के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी भी काफी चर्चा में रहती थी, जिस पर फ़िल्में भी बनी है।




Third party image reference


परवीन बाबी ने कई अभिनेताओं के साथ काम किया, मगर स्क्रीन पर अमिताभ बच्चन के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया जाने लगा। दोनों ने साथ में कई हिट फिल्में भी दी। ऑफ स्क्रीन इन दोनों के बीच अफेयर के किस्से भी जगजाहिर होने लगे थे। एक इंटरव्यू में परवीन ने अमिताभ बच्चन की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा था कि वह अपनी जिंदगी में सबसे ज्यादा इम्प्रेस अमिताभ से हुई थी।




Third party image reference


समय के साथ-साथ परवीन बाबी की मानसिक हालत बिगड़ती गयी और ये मानसिक बीमारी इस हद तक बढ़ गयी कि उन्होंने बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन पर ये आरोप लगा दिया कि वो परवीन बाबी को जान से मार देना चाहते है।




Third party image reference


एक फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ उन पर झूमर गिराना चाहते थे। इस फिल्म का नाम 'शान' था, जिसके एक गाने की शूटिंग के दौरान परवीन अचानक चिल्लाने लगी और कहा कि अमिताभ उनके ऊपर झूमर गिराकर मारना चाहते है और इसमें फिल्म के निर्देशक रमेश सिप्पी भी शामिल है।




Third party image reference


साल १९८९ में एक फिल्म मैगजीन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि 'अमिताभ बच्चन एक सुपर इंटरनेशनल गैंगस्टर है, वो मेरी जान के पीछे पड़े हुए है। उन्होंने गुंडों से मेरा अपहरण करवाया और अपहरण करके मुझे एक आइलैंड पर रख दिया और उसी आइलैंड पर उन्होंने मेरी सर्जरी करके मेरे कान के नीचे एक माइक्रोचिप लगा दिया है। इस चिप की मदद से वो मुझपर नज़र रखते है।' ऐसे ही एक इंटरव्यू में परवीन ने अपने कान के नीचे का जख्म मीडिया को भी दिखाया और कहा कि ये जख्म अमिताभ बच्चन की वजह से है।




Third party image reference


अमिताभ बच्चन को परवीन इस कदर अपना दुश्मन समझने लगी थी कि उन्होंने अमिताभ के खिलाफ कोर्ट में केस तक दाखिल कर दिया था। मगर कोर्ट ने अमिताभ को क्लीन चीट दे दी थी क्यूंकि परवीन मानसिक बीमारी का शिकार थी।




Third party image reference


इनकी ऐसी बातें सुनकर सिर्फ इनके दोस्त ही नहीं बल्कि रिश्तेदार भी परवीन से दूर रहने लगे। इसी दौरान चेकअप के बाद पता चला कि परवीन को 'पैरानॉइड सीजोफ्रेनिया' नाम की गंभीर मानसिक बीमारी है जिसमें इंसान को वो सब असल में होता हुआ दिखने लगता है जो सच नहीं होता।




Third party image reference


फिल्मों से दूर होने के बाद परवीन बाबी फिलॉसिपर यू जी कृष्णमूर्ति के साथ एक वर्ल्ड टूर पर गयी थी। करीब ६ साल बाद जब परवीन अपने वर्ल्ड टूर को ख़त्म करके जब भारत वापस आयी तो उन्होंने अपने सबसे भरोसेमंद आदमी, अपने मैनेजर वेद शर्मा को ही बुलाया था।




Third party image reference


जब वेद एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्हें अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ कि जो परवीन भारत से गयी थी वो एक मशहूर अभिनेत्री रही थी और उनकी ख़ूबसूरती के लोग कायल हुआ करते थे, अब वही परवीन बेहद मोटी हो चुकी थी और बिखरे बालों के साथ अपने हाथों में परवीन नाम का प्ले कार्ड लिए खड़ी थी। कमाल की बात ये थी कि एक मशहूर अभिनेत्री अपने ही नाम का टैग पकड़ कर खड़ी थी ताकि लोग उन्हें पहचान पाये।




Third party image reference


९० के दशक में बहुत से जर्नलिस्ट परवीन बाबी के घर उनका इंटरव्यू लेने के जाया करते थे। ये जर्नलिस्ट जब भी उनके घर जाते परवीन उन्हें अपना खाना और पीना चखने के लिए कहा करती थी। ऐसा वो अपनी संतुष्टि के लिए किया करती थी, केवल ये जानने के लिए कि कहीं किसी ने उनके खाने में जहर तो नहीं मिलाया। हर जर्नलिस्ट उनको अमिताभ बच्चन का भेजा हुआ आदमी लगता था और अमिताभ को स्क्रीन पर देखते ही वो गुस्से में बौखला जाती थी।




Third party image reference


रिश्तेदारों के साथ-साथ अब नौकरों ने भी परवीन का साथ छोड़ दिया था। ऐसे में जब तीन दिनों तक परवीन के घर के बाहर से दूध की बोतलें और अखबार नहीं उठाये गए तो आस-पड़ोस के लोगों ने पुलिस को इस बात की खबर दी। जब पुलिस दरवाजा तोड़कर परवीन के घर के अंदर पहुंची, तब उन्हें पता चला कि परवीन अब इस दुनिया में नहीं रही।




Third party image reference


पोस्टमॉर्टम के बाद ये पता चला कि परवीन बाबी को डायबिटीस था, जिसकी वजह से उनके पैरों में गैंगरे हो गया था। अपने ही घर में उन्हें एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए भी व्हील चेयर का इस्तेमाल करना पड़ता था। परवीन बाबी ने अपने मरने के तीन दिन पहले से कुछ भी नहीं खाया था।




Third party image reference


परवीन बाबी की जिंदगी का अंत काफी दुखद रहा मगर उन्होंने अपने समय में भारतीय सिनेमा को काफी फिल्मों के रूप में काफी सफलताएं भी दी। उनके जैसी अभिनेत्री बॉलीवुड में कभी रही है और ना कभी होगी।




ये थी वो अभिनेत्री जिसे अमिताभ बच्चन से हत्या का था डर, कहा अमिताभ ने किया था मेरा अपहरण ये थी वो अभिनेत्री जिसे अमिताभ बच्चन से हत्या का था डर, कहा अमिताभ ने किया था मेरा अपहरण

Reviewed by Cricket Speed on August 17, 2019 Rating: 5
Powered by Blogger.