फिल्म इंडस्ट्री में बहुत से ऐसे सितारे हैं जो पहली फिल्म तो हिट रहे लेकिन बाद में वे सफल नहीं हो पाए और उन्होंने इंडस्ट्री से दूरियां बना ली। खासकर अभिनेत्रियां ऐसा ज्यादा करती हैं क्योंकि अगर वे सफल नहीं होती तो वे शादी करके सैटल हो जाती हैं। कुछ ऐसा ही हुआ 80 के दशक के सुपरस्टार राजेश खन्ना की दूसरी बेटी रिंकी खन्ना के साथ, इनकी पहली फिल्म सफल हुई मगर आगे ये सफल नहीं हो पाईं। ये हैं राजेश खन्ना की दूसरी बेटी, पहली ही फिल्म से बनी सुपरस्टार, मगर फिर हो गई विदेश में सैटल हो गईं।
Third party image reference
ये हैं राजेश खन्ना की दूसरी बेटी, पहली ही फिल्म से बनी सुपरस्टार

Third party image reference
27 जुलाई, 1977 को मुंबई में जन्मी रिंकी खन्ना के पिता सुपरस्टार राजेश खन्ना और मां पॉपुलर एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया हैं। फिल्म इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना जब तक जिंदा रहे खबरों में छाए रहे और फिर इनकी पत्नी और बेटी ट्विंकल खन्ना को लोग जानते थे लेकिन इनकी दूसरी बेटी रिंकी खन्ना लाइमलाइट से अक्सर दूर रहीं। हालांकि उन्होंने भी बॉलीवुड की कुछ सफल फिल्मों में काम किया है लेकिन बाद में उनकी शादी हुई और वे इंडस्टी से दूर हो गईं।
Third party image reference
20 साल पहले यानी साल 1999 में उनकी पहली फिल्म प्यार में कभी-कभी आई थी, जिसका गाना ‘नो पहली बार जब हम मिले’ और ‘मुसु-मुसु हासी दिल मलाई-लाई’ गाने सुपरहिट हुए थे। फिल्म सफल हुई थी और उस समय के यूथ्स ने रिंकी खन्ना को खूब पसंद किया था। लेकिन इसके बाद रिंकी खन्ना बॉलीवुड में ज्यादा नहीं चल पाईं। रिंकी ने बॉलीवुड में प्यार में कभी-कभी के बाद जिस देश में गंगा रहता है, मुझे कुछ कहन है, ये है जलवा, प्राण जाए पर शान ना जाए, झंकार बीट्स और चमेली जैसी सफल फिल्में की और इसके बाद वे इंडसट्री से दूर हो गईं।
Third party image reference
रिंकी ने तमिल फिल्म में भी काम किया और बॉलीवुड में आने से पहले वे हिंदी और इंग्लिश में प्ले किया करती थी। रिंकी का असली नाम Rinkle है लेकिन बाद में इन्होंने अपनी मां के कहने पर L हटा दिया था, इसके बाद उनका नाम रिंकी हो गया था। साल 2003 में रिंकी की मुलाकात इंडस्ट्रलिस्ट समीर सरन से हुई थी और उन्होंने रिंकी को पसंद कर लिया था। शादी के बाद रिंकी खन्ना दिल्ली में सैटल हो गईँ और समीर से मिलने के बाद ही रिंकी की जिंदगी में काफी बदलाव आए। साल 2004 में रिंकी को एक बेटी हुई और उसके कई साल बाद एक बेटा भी हुआ। रिंकी अपने पति और बच्चों के साथ लंदन में रहती हैं और कभी-कभी बहन ट्विंकल खन्ना और मां डिंपल कपाड़िया से मिलने आती हैं।
ये हैं राजेश खन्ना की दूसरी बेटी, पहली ही फिल्म से बनी सुपरस्टार..फिर छोड़ गई देश
Reviewed by Cricket Speed
on
August 10, 2019
Rating: