स्टार प्लस के फेमस शो 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' में सिकंदर के किरदार में नज़र आ रहे अभिनेता मोहित मालिक और उनकी बेटी के किरदार में नज़र आ रहीं आकृति शर्मा असल जीवन में भी एक दूसरे को उतना ही चाहते हैं जितना अपने शो में।
Third party image reference
और इसीलिए दोनों अपने शो की शूटिंग को भी खूब एन्जॉय करते हैं। और अक्सर एक साथ खूब मस्ती करते नज़र आते हैं।
Third party image reference
लेकिन आज सोशल मीडिया पर दोनों की जो तस्वीरें वायरल हुई हैं उसमें दोनों एक अलग ही अंदाज़ में नज़र आए, और दोनों की उन तस्वीरों ने फैंस का दिल जीत लिया है।
Third party image reference
कुल्फी कुमार बाजेवाला के आने वाले एपिसोड में एक गुरुद्वारे का सीन दिखाया जाएगा, जहां कुल्फी और सिकंदर एक दूसरे से मिलेंगे, और इसीलिए शो की शूटिंग से पहले मोहित मालिक और आकृति शर्मा दोनों गुरुद्वारे के लंगर का खाना खाते नज़र आए। दोनों की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
लंगर का खाना खाती नज़र आई ये ऑन स्क्रीन बाप बेटी की जोड़ी, देखें तस्वीरें
Reviewed by Cricket Speed
on
August 11, 2019
Rating: