Third party image reference
आप लोगों ने करण जौहर की फिल्म कभी खुशी कभी गम जरूर देखी होगी जिसमें शाहरुख और काजोल की केमिस्ट्री को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। इस फिल्म में छोटे से बच्चे जिबरान खान ने शाहरुख और काजोल के बेटे कृष रायचंद की भूमिका निभाई थी जिसने विदेश में राष्ट्रगान गाकर हर किसी को हैरान कर दिया था।
Third party image reference
बता दे कि अब यह छोटा-सा बच्चा काफी ज्यादा स्मार्ट और बड़ा हो गया है। जिबरान खान 23 साल के हो गए हैं जो काफी ज्यादा हॉट है और उनकी लड़कियां दीवानी है। इंस्टाग्राम पर आपको उनकी खूबसूरत तस्वीरें देखने को मिल जाएंगी। जिबरान खान एक मॉडल होने के साथ-साथ डांस इंस्ट्रक्टर है। उनके फैंस उन्हें सिल्वर स्क्रीन पर देखना चाहते हैं। दर्शक उन्हें सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए काफी उत्साहित है।
Third party image reference
फिटनेस फ्रीक जिबरान खान को डांसिंग के अलावा हॉर्स राइडिंग का भी बहुत शौक है। उन्होंने मार्शल आर्ट का भी प्रशिक्षण लिया हुआ है। वह कोरियोग्राफर श्यामक डावर के विद्यार्थी थे जो अब उनके असिस्टेंट बन चुके हैं। वह उनके डांस स्टूडियो को असिस्ट करते हैं।
Third party image reference
जिबरान खान में इतने माहिर है कि वे हर तरह के डांस कर सकते हैं। उनकी एक डांस एकेडमी भी है जिसमें बच्चे और टीनएजर डांस सीखने आते हैं। जिबरान खान खुद उन्हें डांस की ट्रेनिंग देते हैं। अगर आपको नहीं पता हो तो बता दें कि जिबरान खान जाने-माने अभिनेता फिरोज खान के बेटे हैंय़ फिरोज खान रामानंद सागर की महाभारत में अर्जुन के किरदार में नजर आए थे।
शाहरुख-काजोल का ये बेटा, जिसने विदेश में सुनाया था राष्ट्रगान, बड़ा होकर कर रहा ये काम
Reviewed by Cricket Speed
on
August 10, 2019
Rating: