तलाक के बाद सैफ ने अमृता को दिए थे इतने करोड़ रुपए, किस्तों में चुकानी पड़ी थी रकम


Image source : www.pinterest.com
सैफ अली खान ने साल 2004 में अमृता सिंह से तलाक ले लिया था। लेकिन दोनों आज भी अक्सर किसी ना किसी वजह को लेकर चर्चा में रहते है। सैफ अपनी फिल्मों को लेकर तो अमृता अपनी बेटी सारा के करियर को लेकर। बता दे अमृता उम्र में सैफ से 12 साल बड़ी थी। लेकिन इसके बावजूद भी दोनों ने शादी कर ली थी। हालांकि दोनों की शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई। एक इंटरव्यू में सैफ ने बताया था की अमृता ने एलुमनी के तौर पर 5 करोड़ रुपए मांगे थे। लेकिन उस वक्त मैं इतने रुपए देने की स्थिति में नहीं था। यही वजह रही की सैफ को ये रकम किस्तों में चुकानी पड़ी थी।
जानिए विस्तार से -

Image source : www.pinterest.com
तलाक के बाद सैफ ने अमृता को दिए थे इतने करोड़ रुपए
सैफ ने अपने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था सैफ ने कहा था, 'अमृता ने तलाक के बदले मुझसे 5 करोड़ रुपए की मांग की थी। लेकिन मैंने उस समय अमृता को 2.5 करोड़ रुपए दिए थे। बाकी बची हुई रकम मैं अमृता को किस्तों में दे रहा हूं। इसके अलावा जब तक हमारा बेटा इब्राहिम 18 साल का नहीं हो जाता, तब तक मैं अमृता को हर महीने 1 लाख रुपए देता रहूंगा।'

Image source : www.pinterest.com
1992 में हुई थी दोनों की पहली मुलाकात
सैफ और अमृता की पहली मुलाकात साल 1992 में फिल्म 'बेखुदी' के फोटोशूट के दौरान हुई थी। उस दौरान अमृता बॉलीवुड में खुद को स्थापित कर चुकी थी। जबकि सैफ इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे थे। फिल्म के डायरेक्टर राहुल रवैल, अमृता के बेहद अच्छे दोस्त थे। ऐसे में फिल्म के फोटोशूट के दौरान राहुल ने अमृता को भी बुलाया था। इसी दौरान सैफ और अमृता पहली बार एक दूसरे से मिले थे।

Image source : www.pinterest.com
पहली मुलाकात में ही हो गया प्यार
फोटोशूट के दौरान सैफ और अमृता को एक दूसरे से प्यार हो गया था। जिसके बाद सैफ ने अमृता को डिनर के लिए आमंत्रित किया था। लेकिन अमृता ने सैफ कहा की उन्हें बाहर का खाना पसंद नहीं है। इसलिए वे उनके घर डिनर पर आ जाए। सैफ उनके घर डिनर पर गए। लेकिन पहली डेट पर दोनों के बीच कुछ भी नहीं हुआ। खाना खाने के बाद दोनों अलग-अलग कमरे में सोए थे।

Image source : www.pinterest.com
साल 1991 में की शादी
सैफ और अमृता की उम्र में 12 साल का अंतर था। लेकिन फिर भी दोनों ने साल 1991 में शादी कर ली। सैफ के साथ शादी करने का अमृता का फैसला इतना आसान नहीं था। क्योंकि जहां अमृता बॉलीवुड की लोकप्रिय एक्ट्रेसेस में से एक थी। वहीं सैफ उन दिनों बॉलीवुड में काम पाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। शादी के बाद कुछ साल तक दोनों की जिंदगी काफी अच्छे से चली।

Image source : www.pinterest.com
इस वजह से खराब हुआ दोनों का रिश्ता
इस बीच सैफ एक विदेशी ट्रिप पर गए थे। जहां उनकी मुलाकात इटैलियन मॉडल रोजा कैटलानो से हुई। जिसके बाद सैफ और रोजा लिव इन में रहने लगे थे। जिसकी वजह से सैफ और अमृता के रिश्ते खराब होने लगे थे। अमृता से ये सब बर्दाश्त नहीं हो पा रहा था। इसलिए उन्होंने 2004 में सैफ से तलाक ले लिया।
तलाक के बाद सैफ ने अमृता को दिए थे इतने करोड़ रुपए, किस्तों में चुकानी पड़ी थी रकम तलाक के बाद सैफ ने अमृता को दिए थे इतने करोड़ रुपए, किस्तों में चुकानी पड़ी थी रकम Reviewed by Cricket Speed on August 09, 2019 Rating: 5
Powered by Blogger.