साल 1991 में रिलीज़ हुई और कुकू कोहली के डायरेक्शन में बनीं फ़िल्म फूल और कांटे बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों में से एक है l इस फ़िल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले अभिनेता अजय देवगन ने काफ़ी लोकप्रियता हासिल की और उनकी पहली ही फ़िल्म सुपरहिट साबित हुई l
Google image
अजय देवगन के साथ इस फ़िल्म में एक्ट्रेस मधु लीड रोल में थी l इसके इलावा अमरीश पूरी, अरुणा ईरानी, जगदीप और रजा मुराद जैसे कई बॉलीवुड सितारों ने इस फ़िल्म में काम किया था l इस फ़िल्म के शुरुआती सीन में एक स्टंट वाला सीन काफ़ी फेमस हुआ था, जिसमे अजय देवगन दो बाइक्स पर खडे होकर कॉलेज में ऐंट्री करते हैं l आज हम आपको इसी स्टंट की सच्चाई के बारे में बताने जा रहे हैं l
Google image
फ़िल्म में अजय देवगन की एंट्री दो चलती हुई बाइक के पीछे खड़ा होकर कॉलेज में एंटर करते हुए होती है l बाद में वो पैरों को पूरा खोल लेता है और बाइक्स चल रही होती हैं l इसके बाद अजय देवगन के इसी स्टंट को गोलमाल और सन ऑफ़ सरदार जैसी फिल्मों में भी दिखाया गया l लेकिन गोलमाल और सन ऑफ़ सरदार में उन्होंने यह स्टंट टेक्निकल और केबल की मदद से किया था l
Google image
Google image
लेकिन फूल और कांटे फ़िल्म वाला ये स्टंट बिना किसी टेक्निकल और केबल्स की मदद से किया गया था क्योंकि उस समय फ़िल्मों में केबल्स का इस्तेमाल नाममात्र था l आपको बता दें अजय देवगन के पिताजी वीरू देवगन और डायरेक्टर कुकू कोहली ने इस सीन को प्लान किया था l अजय देवगन ने इस स्टंट को बिना किसी केबल की मदद से किया था और वह बताते हैं की यह स्टंट उनके लिये बहुत मुश्किल स्टंट था l