image source instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और पति निक जोनस मियामी में छुट्टियां मना रहे हैं। देसी गर्ल ने अपनी छुट्टियों की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की हैं।
image source instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी पॉप सिंगर पति निक जोनस की जोड़ी लोगों की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस मियामी में छुट्टियां बिता रहे हैं। जिसकी तस्वीरें प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कपल काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहा है। प्रियंका इन तस्वीरों में काफी खूबसूरत लग रही है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
image source instagram
प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की गई इन तसवीरों में पति निक जोनस ने देसी गर्ल को गले लगाया हुआ है। एक फोटो में प्रियंका चोपड़ा पिंक ड्रेस में नजर आ रही है। इस फोटो में अभिनेत्री बहुत खूबसूरत लग रही है। एक अन्य फोटो में प्रियंका चोपड़ा ने 'मल्टीकलर' ड्रेस पहनी हुई है। इस फोटो में उनका लुक ज़बरदस्त लग रहा है। 'गॉगल्स' ने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाए हुए हैं।
प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ रोमांटिक अंदाज में मना रही है छुट्टियां, देखें तस्वीरे
Reviewed by Cricket Speed
on
August 11, 2019
Rating: