टीवी इंडस्ट्री पर ऐसे कई एक्टर है जो अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने गुड लुकिंग के लिए जाने जाते हैं और उनकी फैन फॉलोइंग लड़कियों के बीच काफी ज्यादा होती है। आप टीवी इंडस्ट्री के सबसे हैंडसम अभिनेता शाहीर शेख को तो अच्छी तरह से जानते होंगे। शाहीर शेख ने टीवी इंडस्ट्री पर काफी मशहूर सीरियल में अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों पर अपनी एक अलग छाप छोड़ी है।
Third party image reference
शाहीर शेख ने क्या मस्त है लाइफ सीरियल से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी और इसके बाद इन्होंने झांसी की रानी, नव्या, दिवाली- रिश्तो की मिठास, तेरी मेरी लव स्टोरी, महाभारत, कुछ रंग प्यार के ऐसे भी जैसे सीरियल में काम कर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। फिलहाल शाहीर शेख यह रिश्ते हैं प्यार के सीरियल में काम कर रहे हैं।
Third party image reference
यह सीरियल फिलहाल लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वैसे शाहीर शेख को कावेरी प्रियम बहुत पसंद करती हैं और हमेशा उनकी तारीफ करते हुए नजर आती हैं। वैसे इन दोनों के बीच ऐसा कुछ नहीं है जैसा कि आप सोच रहे हैं लेकिन यह दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं और समय-समय पर एक दूसरे के साथ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते रहते हैं।
Third party image reference
अभी 2 से 3 दिन पहले कावेरी प्रियम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शाहिर शेख के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थीं जिसमें लोग इन दोनों को एक साथ देख काफी खुश हो गए क्योंकि दोनों एक साथ ऐसे लग रहे हैं जैसे कि पति पत्नी हों। कावेरी प्रियम भी एक आर्टिस्ट के तौर पर जानी जाती हैं।