दबंग लुक में अजय के पिता की प्रार्थना सभा में पहुंचा यह सुपरस्टार, साथ में दिखी उनकी पत्नी

27 मई को बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हुआ | पिछले कई महीनों से वह बीमार चल रहे थे 85 साल की उम्र में वह इस दुनिया को छोड़ कर चल बसे | आपको बता दें कि इससे पहले भी कार्डियक अरेस्ट की वजह से बॉलीवुड के कई सितारे इस दुनिया को अलविदा कह चुके है | 30 मई गुरुवार शाम को मुंबई में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था जहां बॉलीवुड के कई सितारे नजर आए थे |

Third party image reference
जैसे कि सलमान खान, अरबाज खान,सोहेल खान, सुनील शेट्टी, डिंपल कपाड़िया, अभिषेक बच्चन, महानायक अमिताभ बच्चन, उर्मिला मातोंडकर और भी कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की थी | प्रार्थना सभा में अजय देवगन के करीबी दोस्त सुनील शेट्टी भी नजर आए थे आप इन तस्वीरों में देख सकते हो कि दबंग लुक में सुनील शेट्टी प्रेयर मीट में आ पहुंचे थे साथ में उनकी पत्नी भी दिखी थी | दोनों के चेहरे काफी मायूस थे जो कि आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं |

Third party image reference
आपको बता दें कि अजय देवगन और सुनील शेट्टी ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया हुआ है जिनमें एलओसी कारगिल, कयामत, दिलवाले, केस, ब्लैकमेल, टैंगो चार्ली जैसी और भी कई फिल्में शामिल है | बॉलीवुड की यह जोड़ी सुपरहिट फिल्में देने के लिए जानी जाती है | सुनील शेट्टी और अजय देवगन दोनों ही बॉलीवुड के मशहूर एक्शन हीरो है | वैसे अब सुनील शेट्टी बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत कम फिल्मों में काम करते हुए दिखे हैं, लेकिन आज भी अजय देवगन बॉलीवुड के सुपरस्टार है |

Third party image reference
अजय देवगन और काजोल को दुख की घड़ी में सांत्वना देने के लिए सुनील शेट्टी अपनी पत्नी के साथ दिखे थे| बता दें कि सुनील शेट्टी भले ही बॉलीवुड में काम नहीं कर रहे हैं, लेकिन उनके खुद के रेस्टोरेंट है और वह बहुत बड़े बिजनेसमैन है| यहां तक कि इनको बॉलीवुड का दूसरा अंबानी भी कहा जाता है | सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने बॉलीवुड में कदम रखा है तो वहीं उनका बेटा अहान शेट्टी भी एक्टिंग की दुनिया में जल्द ही कदम रखने वाला है |
दबंग लुक में अजय के पिता की प्रार्थना सभा में पहुंचा यह सुपरस्टार, साथ में दिखी उनकी पत्नी दबंग लुक में अजय के पिता की प्रार्थना सभा में पहुंचा यह सुपरस्टार, साथ में दिखी उनकी पत्नी Reviewed by Cricket Speed on August 11, 2019 Rating: 5
Powered by Blogger.