Third party image reference google image
हालांकि, 'बाहुबली' सुपरस्टार प्रभास अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी शादी की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रही है। खबरों के मुताबिक 'साहो' फ़िल्म रिलीज होने के बाद प्रभास शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
Third party image reference google image
बाहुबली के बाद प्रभास की सबसे चर्चित फिल्म है 'साहो', जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है। यह फ़िल्म सिनेमाघरों में 15 अगस्त, 2019 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब 30 अगस्त, 2019 को रिलीज होगी। इस फ़िल्म में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर, चंकी पांडे, अरुण विजय और मुरली शर्मा जैसे एक से बढ़कर एक कलाकार हैं।
Third party image reference google image
वेबसाइट 'पिंकविला' की खबर माने तो 'साहो' फिल्म के बाद प्रभास शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इस वेबसाइट के मुताबिक प्रभास किसी भारतीय लड़की से नहीं बल्कि यूएस बेस्ड बिजनेसमैन की बेटी से शादी करने वाले हैं। लेकिन इस मामले में प्रभास की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान नहीं मिला है। इससे पहले इंटरव्यू में शादी के मामले को लेकर प्रभास ने कहा है कि, 'यह उनका निजी मामला है. इस बारे में वह किसी से कुछ नहीं कहना चाहते।'
Third party image reference google image
साल 2018 में भी प्रभास की शादी को लेकर खबरें आयी थी। उस वक्त चिरंजीवी की भांजी निहारिका के साथ प्रभास का नाम जोड़ा गया था। लेकिन इन खबरों के जोर पकड़ते ही चिरंजीवी की भांजी ने इन्हें मात्र अफवाह बताया था।
Third party image reference google image
ब्लॉकबस्टर फ़िल्म 'बाहुबली 2' की सफलता के बाद प्रभास का नाम अनुष्का शेट्टी के साथ भी जुड़ चुका था। उस वक्त ऐसी खबरें आने लगी थी कि प्रभास और अनुष्का शेट्टी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन दोनों सितारों ने इन खबरों को अफवाह बताया था।
अनुष्का नहीं ये लड़की बनेगी बाहुबली की दुल्हन, साहो की रिलीज के बाद प्रभास कर सकते है शादी
Reviewed by Cricket Speed
on
August 09, 2019
Rating: