instagram/viralbhayani
बॉलीवुड में स्टार किड्स का अपना ही रुतबा होता है. महंगे कपड़े, महंगी गाड़ियाँ उनके लिए आम बात होती है. उनके फैशन के कारण वे सुर्ख़ियों में भी बने रहते हैं. ऐसे बहुत कम स्टार किड्स होते हैं जो सादगी से रहते हैं.
via google images/voompla
लेकिन आज हम जिस स्टार किड की बात करने जा रहे हैं उनका नाम है शनाया कपूर. ये अभिनेता संजय कपूर की बेटी हैं. बाकि स्टार किड्स से ये जरा हटकर हैं. इन्हें सादगी में रहना ज्यादा पसंद है.
instagram/yogenshah
करोड़पति पिता की बेटी होने के बावजूद ये सलवार कमीज पहनना ज्यादा पसंद करती हैं. जैसा कि आप तस्वीरों में देख सकते हैं. उनकी ये तस्वीरें हाल ही में ली गई जब वे सलून से घर वापस आ रही थी. गुलाबी रंग के सलवार सूट में वे गजब ढा रही थी. उनकी खूबसूरती देखते ही बनती थी. ऊपर से उनकी मुस्कान उनके लुक पर चार चाँद लगा रही थी.
instagram
शनाया फ़िलहाल पर्दे के पीछे रहकर काम करती हैं. बता दें कि ये असिस्टेंट डायरेक्टर हैं. लेकिन बहुत जल्द बॉलीवुड में डेब्यू भी कर सकती हैं.
करोड़पति अभिनेता की बेटी होने का नहीं है घमंड, रहती है आम लड़की की तरह
Reviewed by Cricket Speed
on
August 11, 2019
Rating: