नमस्कार, हिना खान टीवी इंडस्ट्री की सबसे ज़्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा का किरदार निभाने के बाद उनके करियर ने बेहद रफ़्तार पकड़ ली थी। फिर उन्होनें बिग बॉस में हिस्सा लिया था। उसी दौरान उन्होनें खुलासा किया था कि वह रिलेशनशिप में हैं।
Image- instagram.com
उनके बॉयफ्रेंड का नाम रॉकी जैस्वाल है। हिना और रॉकी काफी वक़्त से रिलेशनशिप में हैं पर अब तक उन्होनें शादी नहीं की। परंतु हिना और रॉकी का रिश्ता पति-पत्नी जैसा ही पवित्र है। हिना ने रॉकी की बहनों को भी ननद का दर्जा दे दिया है।
Image- instagram.com
हाल ही में हिना ने रॉकी के परिवार के साथ प्री-रक्षाबंधन सेलिब्रेट किया। दरअसल रॉकी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए जानकारी दी कि वह रक्षा बंधन के दिन शहर में नहीं होंगे इसीलिए वह पहले ही रक्षा बंधन मना रहे हैं।
Image- instagram.com
फिर हिना ने भी इस ख़ास मौके की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि हिना रॉकी की बहनों से राखी बंधवा रही हैं और उनका आशीर्वाद भी ले रही हैं।
Image- instagram.com
वर्कफ़्रंट की बात करें तो हिना अपनी फिल्म 'लाइंस' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। खबरें तो ये भी आ रहीं है कि हिना एक हॉलीवुड के प्रोजेक्ट में भी बिज़ी हैं। आप इस भाभी-ननद के प्यारे रिश्ते के बारे में अपने विचार ज़रूर बताएं।