Google images
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले एक्टर्स लाखों करोड़ो में कमाई करते है. इसमें काम करने एक्टर्स ना केवल फिल्मों से बल्कि विज्ञापन और साइड बिजनेस से भी अच्छी कमाई करते है. आज हम बात कर रहे है बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में से एक अजय देवगन की, इन्हे दमदार एक्टिंग, कॉमेडी और बेहतरीन एक्शन करने के लिए बॉलीवुड में जाना जाता है.
Google images
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अजय देवगन ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 90's की फिल्म फूल और कांटे से की थी, इनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर डुपर हिट रही और इनकी लगातार दो तीन फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी. 90's की कई ऐसी फिल्में है जिसे अजय देवगन की एक्टिंग की वजह से आज भी बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है.
Google images
आपको बता दे अजय देवगन ने अपने फिल्मी करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है, जिसमे इनकी करीब 63 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही है इसके बावजूद भी अजय देवगन बॉलीवुड के टॉप स्टार्स में से एक है. हालांकि अब इनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कम ही फ्लॉप होती है, इसी साल इनकी दो फिल्म आई और दोनों फिल्में हिट साबित हुई है.
Google images
आपको बता दे आज अजय देवगन के पास खुद का प्राइवेट जेट भी है जिसकी कीमत लगभग 80 करोड़ का बताया जाता है और इसके अलावा अजय देवगन के पास मुंबई और लंदन में शानदार बंगला है, लंदन के बंगले की कीमत लगभग 54 करोड है. इतना ही नहीं इनके पास कई लग्जरी कारें भी है जिसमे एक मासेराटी क्वाट्रोपोर्टे जीटी भी शामिल है, इसकी कीमत लगभग 2.6 करोड़ है.
Google images
साल 1991 से बॉलीवुड में कदम रखने वाले एक्टर अजय देवगन को आज 28 साल इस इंडस्ट्री में हो गए है. इन 28 सालों में अजय देवगन ने 260 करोड कमाए है, आपको बता दे अजय देवगन एक्टर के साथ साथ फिल्म प्रोड्यूसर और इन्वेस्टर भी है.
80 करोड़ का जेट, 54 करोड़ का बंगला, 63 फ्लॉप फिल्में देकर भी करोड़ों का मालिक है यह एक्टर
Reviewed by Cricket Speed
on
August 11, 2019
Rating: