विज्ञान भले ही टोने-टोटके जैसी चीज़ों को अंधविश्वास मानता हो, लेकिन हकीकत तो यह है कि आज भी पूरे भारतवर्ष में अंधविश्वास फैला हुआ है। आम इंसान ही नहीं बल्कि फिल्मी सितारे भी अंधविश्वास में यकीन रखते हैं, और अपनी कामयाबी के लिए इस तरह के अंधविश्वास का सहारा भी लेते हैं। आइये आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे सितारो के बारे मे बताते हैं, जिसे जानकर यकीन नहीं होता है कि मॉडर्न दिखने वाले यह सितारे इतने बड़े अंधविश्वासी हैं।
Third party image reference
1- अक्षय कुमार
बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी के मन में अजीब सा डर है, उन्हें लगता है कि अपनी फिल्म की रिलीज़ के समय यदि वह देश में रहेंगे, तो उनकी फिल्म फ्लॉप हो जाएगी। इसलिए हर फिल्म की रिलीज़ से पहले ही वह विदेश चले जाते हैं।
Third party image reference
2- अमिताभ बच्चन
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को क्रिकेट बेहद पसंद है, लेकिन वह कभी भी भारत का क्रिकेट मैच लाइव नहीं देखते। उनका मानना है कि अगर वह टीवी के सामने बैठ जाते हैं, तो भारत के विकेट गिरने शुरू हो जाते हैं। इसलिए वह दूसरे कमरे में बैठकर स्कोर पूछते रहते हैं।
Third party image reference
3- शाहरुख खान
वैसे तो शाहरुख खान अक्सर कहते हैं कि वह अंधविश्वास पर बिल्कुल भी विश्वास नहीं करते हैं, लेकिन वह अंक ज्योतिष पर इस कदर भरोसा करते हैं कि उन्होंने अपनी सभी गाड़ियों का नंबर 555 रखा है। इतना ही नहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की हार से परेशान होकर, उन्होंने ज्योतिषी के कहने पर अपनी टीम की जर्सी का रंग भी बैंगनी करवा दिया था।
Third party image reference
4- ऋतिक रोशन
आपको पता होगी कि ऋतिक के हाथ में 5 नहीं बल्कि 6 उंगलिया हैं। उनके अंगूठे से अटैच एक और छोटा सा अंगूठा है, जिसे ऋतिक अपने लिए लकी मानते हैं। बता दे डॉक्टर ने ऑपरेशन के जरिये हटाने की सलाह दी थी। लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया था। ऋतिक को लगता है कि उनके इस अंगूठे में बहुत ताकत है।
Third party image reference
5- दीपिका पादुकोण
मंदिर में भगवान के सामने नतमस्तक होना कोई अंधविश्वास नहीं है,लेकिन दीपिका पादुकोण अपनी फिल्मों की रिलीज़ से पहले मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में माथा टेकने ज़रूर जाती हैं, ताकि उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट हो जाएं।
Third party image reference
6- कैटरीना कैफ
बताया जाता है फिल्म ‘नमस्ते लंदन’ के प्रमोशन के दौरान कैटरीना अजमेर शरीफ की दरगाह गई थीं, और उनकी फिल्म ने अच्छा बिज़नेस किया था। तब से लेकर अब तक कैटरीना अपनी हर फिल्म रिलीज़ होने से पहले अजमेर में ख्वाज़ा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर ज़रूर जाती हैं। वह दरगाह में अपनी फिल्म की कामयाबी की दुआ मांगने जाती हैं, और अक्सर उनकी ये दुआ कुबूल भी हो जाती है।
Third party image reference
7- बिपाशा बासु
हॉरर फिल्मों में काम करके बिपाशा भी अंधविश्वास को मानने लगी हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि बिपाशा अपने कार में नीबू मिर्च टांगती हैं, उनका मानना है कि ऐसा करने से बुरी नजर दूर रहती है।
Third party image reference
8- सलमान खान
सलमान खान का मानना है कि उनके पिता सलीम द्वारा दिया गया ब्रेसलेट उनके लिए लकी है। वह अक्सर हाथ में फिरोजी रंग के पत्थर वाला ब्रेसलेट पहनते हैं। जब उनका करियर ठीक नहीं चल रहा था, तब उनके पिता ने उन्हें ये ब्रेसलेट दिया था।
अंधविश्वास पर यकीन रखते हैं बॉलीवुड के यह 8 सितारे, नंबर 2 के बारे मे जानकर नही होता यकीन
Reviewed by Cricket Speed
on
August 10, 2019
Rating: