फिल्म इंडस्ट्री मे किसी भी एक्टर के लिए सालों तक हिट फिल्में देते रहना आसान काम नही है कई ऐसे बॉलीवुड एक्टर्स है जो कभी बॉलीवुड पर राज कर रहे थे लेकिन अब पिछले कई सालों से इनकी फिल्में लगातार फ्लॉप होती आ रही है आज हम आपको कुछ ऐसे ही बॉलीवुड सितारों के बारे मे बताएंगे
Third party image reference
1:- सनी देओल
सनी देओल की आखिरी हिट फिल्म साल 2011 मे रिलीज हुई फिल्म 'यमला पगला दीवाना' है। इस फिल्म के बाद इनकी अब तक कई फिल्में रिलीज हुई है, लेकिन यह सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप ही रही है। सनी देओल को भी अपने करियर को एक नही शुरुआत देने के लिए एक बड़ी हिट फिल्म की बहुत जरूरत है।
Third party image reference
2:- गोविंदा
गोविंदा आज भी बॉलीवुड के कॉमेडी किंग माने जाते है। इनकी पुरानी कॉमेडी फिल्में आज भी फैंस को खूब पसंद आती है, लेकिन पिछले कई सालों से इनकी फिल्में लगातार बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होती आ रही है। इनकी आखिरी हिट फिल्म साल 2007 मे रिलीज हुई फिल्म 'पार्टनर' है। एक हिट फिल्म के लिए गोविंदा लगभग 12 साल से तरस रहे है।
Third party image reference
3:- संजय दत्त
संजय दत्त बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार्स मे गिने जाते है। इन्होने अपने करियर मे कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों मे काम किया है। इनकी आखिरी हिट फिल्म साल 2012 मे रिलीज हुई फिल्म 'सन ऑफ सरदार' है। इसके अलावा इन्होने अमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पीके' मे कैमियो किया था।
Third party image reference
4:- सनी लियोन
बॉलीवुड की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस सनी लियोन भी लगातार कई सालों से फ्लॉप फिल्में देती आ रही है। इनकी आखिरी हिट फिल्म साल 2014 मे रिलीज हुई फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' है। इसके बाद से अब तक इनकी लगातार कुल 13 फिल्में फ्लॉप हुई है। हालांकि इनके कई आइटम नंबर को फैंस ने खूब पसंद किया है।
Third party image reference
5:- सैफ अली खान
सैफ अली खान को अब बॉलीवुड के फ्लॉप हीरो का दर्जा मिल चुका है। इनकी आखिरी हिट फिल्म साल 2013 मे रिलीज हुई फिल्म 'रेस 2' है, जिसके बाद से अब तक इनकी सभी फिल्में फ्लॉप हो रही है। इस साल 2018 मे भी इनकी कुल 2 फिल्में रिलीज होकर फ्लॉप हो चुकी है।