अपनी बेटियों को राजकुमारी की तरह रखते है यह 4 सितारे, पहला है 50 अरब की संपत्ति का मालिक

बॉलीवुड में कई ऐसे मशहूर एक्टर है, जो एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ-साथ एक जिम्मेदार पिता भी हैं। यह दिग्गज सितारे अपने परिवार का बहुत ख्याल रखते हैं। दुनिया में कई लोग जहां अपनी बेटियों को एक बोझ की तरह मानते हैं, वहीं यह दिग्गज सितारे अपनी बेटियों की देखभाल राजकुमारियों की तरह कर रहे हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही दिग्गज सितारों के बारे में बताने वाले हैं।

Third party image reference
1:- शाहरुख खान
शाहरुख खान बॉलीवुड के किंग खान कहे जाते हैं, और इनके पास लगभग 750 मिलियन डॉलर यानी करीब 50 अरब रुपए की संपत्ति है। सुहाना खान इनकी इकलौती बेटी हैं, और शाहरुख खान अपनी बेटी का बहुत ख्याल रखते हैं। हर जगह पिता और बेटी के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिलती है। सुहाना खान भी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं।

Third party image reference
2:- आमिर खान
आमिर खान बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार होने के साथ-साथ एक अच्छे पिता भी हैं। इनकी बेटी का नाम ईरा खान है। आमिर खान अपनी बेटी की हर इच्छा पूरी करते हैं, और उनका बहुत ख्याल रखते हैं। आपको बता दें कि आमिर खान के पास लगभग 185 मिलियन डॉलर की संपत्ति है, जो भारतीय मुद्रा के हिसाब से लगभग 12 अरब रुपए होते हैं।

Third party image reference
3:- अजय देवगन
अजय देवगन भी अपनी बेटी को लेकर काफी सतर्क रहते हैं, और अपनी बेटी की हर इच्छा पूरी करने के लिए तैयार रहते हैं। इनकी बेटी न्यासा देवगन सोशल मीडिया पर बहुत कम एक्टिव रहती हैं। आपको बता दें कि अजय देवगन लगभग 260 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं।

Third party image reference
4:- अक्षय कुमार
अक्षय कुमार अपने पूरे परिवार का बहुत ख्याल रखते हैं। बॉलीवुड में एक अच्छे एक्टर होने के साथ-साथ अक्षय कुमार एक जिम्मेदार पिता भी हैं। अक्षय कुमार की बेटी नितारा की उम्र अभी लगभग 6 साल है, और अक्षय कुमार उनकी हर जिद को पूरा करते हैं। इनके पास भी लगभग 12 अरब रुपए की संपत्ति है।
अपनी बेटियों को राजकुमारी की तरह रखते है यह 4 सितारे, पहला है 50 अरब की संपत्ति का मालिक अपनी बेटियों को राजकुमारी की तरह रखते है यह 4 सितारे, पहला है 50 अरब की संपत्ति का मालिक Reviewed by Cricket Speed on August 09, 2019 Rating: 5
Powered by Blogger.