बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में सलमान खान की दरियादिली और उनके प्रति लोगों की दीवानगी के बारे में तो हर कोई वाकिफ है। आज भारत के साथ-साथ विदेशों में भी उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। आज हम आपको सलमान के तीन डुप्लीकेट्स के बारे में बताएंगे जो अक्सर उनकी फिल्मों में खतरनाक स्टंट्स करते हैं और दर्शक इन्हें असली सलमान समझकर ही पर्दे पर देख कर तालियां बजाते हैं।
1. परवेज काजी
Third party image reference
Third party image reference
Third party image reference
परवेज काजी एक मॉडल है जिनकी शक्ल सलमान खान से काफी मिलती जुलती है। उनकी कद कांठी भी सलमान की ही तरह है। भाईजान की ज्यादातर एक्शन फिल्मों में सबसे लोकप्रिय स्टंट मैन वह ही रहे हैं। तो अभी आप समझ ही गए होंगे कि उनकी बड़ी-बड़ी एक्शन फिल्मों में जिन खतरनाक स्टंट्स को देखकर आप तालियां बजाते हैं उनमें सलमान नहीं बल्कि परवेज काजी होते है।
2. नजीम खान
Third party image reference
Third party image reference
यह शख्स सलमान खान का इतना बड़ा फैन है कि उसने छह-सात साल की उम्र से ही जिम करना शुरू कर दिया था। वह अफगानिस्तान का रहने वाला है और सलमान की तरह दिखने के लिए उसने दिन रात काफी मेहनत की है। इसका नतीजा नजीम खान को बजरंगी भाईजान और प्रेम रतन धन पायो जैसे फिल्मों में सलमान की डुप्लीकेट के रूप में कई सीन करने का मौका मिला।
3. हसनैन सलीम
Third party image reference
यह भाई साहब पाकिस्तान से है और वहां पर इन्हें सलमान की हमशक्ल कहा जाता है। वो जब भी पाकिस्तान में अपने घर से बाहर निकलते हैं तो लोग उनके साथ फोटो खींचने के लिए बेताब हो जाते हैं। उन्होंने किक और वांटेड मूवी में सलमान की हमशक्ल के रूप में काम किया है।
इन 3 लोगों को अब तक कई बार दर्शक फिल्मों में सलमान खान समझ कर देख चुके हैं
Reviewed by Cricket Speed
on
August 12, 2019
Rating: