28 साल में सिर्फ 30 हिट फिल्में देकर 1048 करोड़ की संपत्ति का मालिक बन चुका है यह एक्टर


Third party image reference
बॉलीवुड अभिनेताओं की चमक-दमक देख कर उनके जैसा बनने का सपना दिल मे लेकर हर साल न जाने कितने लोग बॉलीवुड इंडस्ट्री मे शामिल होते हैं, लेकिन इनमे से कुछ ही ऐसे होते हैं जिनकी किस्मत और मेहनत दोनों साथ देती है, और यह जल्द ही एक बड़े स्टार के रूप मे दुनिया भर मे फेमस हो जाते हैं। इनका नाम बॉलीवुड के टॉप और अभिनेताओं मे लिया जाता है। आइये आज हम आपको एक ऐसे ही अभिनेता के बारे मे बताते हैं, इस अभिनेता का नाम है अक्षय कुमार।

Third party image reference
अक्षय कुमार बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता हैं। इन्होने अपने अब तक के करियर मे कई ऐसी फिल्में दी हैं जिसे दुनिया भर मे खूब पसंद किया गया है। इनका नाम बॉलीवुड के टॉप और अमीर अभिनेताओं मे लिया जाता हैं। अक्षय कुमार बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे अभिनेता हैं, जो हर प्रकार का रोल बखूबी करना जानते हैं, चाहे वह एक्शन रोल हो या फिर कॉमेडी।

Third party image reference
'box office india' पर दी गई रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार ने साल 1991 मे रिलीज हुई फिल्म 'सौगंध' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। देखा जाए तो इस हिसाब से अक्षय कुमार को बॉलीवुड मे काम करते हुए करीब 28 साल हो चुके हैं, और अब तक उन्होंने तकरीबन 115 फिल्मों मे काम किया है। जिसमे से करीब 30 फिल्में हिट हुई हैं।

Third party image reference
इसके अलावा बात अगर उनकी संपत्ति की किया जाए तो 'betrendsetter.com' पर दी गई रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार के पास अब 150 मिलियन डॉलर की संपत्ति मौजूद है, जो भारतीय रुपए के हिसाब से 1048 करोड़ रुपए से अधिक होते हैं। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी की अक्षय कुमार ने बॉलीवुड मे इंट्री सिर्फ पैसा कमाने के लिए की थी। जिसके बारे मे उन्होंने खुद ही खुलासा किया था।

Third party image reference
अक्षय कुमार ने बताया कि करीब 11-13 साल तक थाइलैंड मे मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग लेकर वापस आने के बाद मैंने यहां एक ट्रेनिंग स्कूल खोला, जिससे महीने मे करीब 5000 कमा लेता था। एक दिन मुझे एक फर्नीचर ब्रैंड के लिए मॉडलिंग करने का ऑफर मिला, और सिर्फ 2 घंटे के लिए मुझे 21000 रुपये मिल गये। उसके बाद मेरी सोच बदल गई, और मैंने सिर्फ मॉडलिंग करने की सोची। धीरे धीरे फिल्मों मे भी काम करने लगा, और आज इस मुकाम पर पहुच गया हूं।
28 साल में सिर्फ 30 हिट फिल्में देकर 1048 करोड़ की संपत्ति का मालिक बन चुका है यह एक्टर 28 साल में सिर्फ 30 हिट फिल्में देकर 1048 करोड़ की संपत्ति का मालिक बन चुका है यह एक्टर Reviewed by Cricket Speed on August 11, 2019 Rating: 5
Powered by Blogger.