रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी की चर्चा इन दिनों खूब हो रही हैं, जिसका कारण है नीता अंबानी का बैग। जी हां नीता अंबानी की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस फोटो में नीता अंबानी के बैग की ओर ध्यान देने पर आप एक बैग देखेंगे। इस बैग में 240 हीरे जड़े हुए है और इनकी कीमत करोड़ों में हैं।
वायरल हो रही फोटो में नीता अंबानी के हाथ में जो हर्मिस हिमालय बिर्किन बैगहै, इसकी कीमत 2.6 करोड़ बताई जा रही हैl नीता अंबानी के इस बैग की कीमत की चर्चा इस समय सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। लोग इस तस्वीर पर तेजी से शेयर और कमेंट कर रहे हैं।
नीता अंबानी की इस वायरल हो रही फोटो को अंबानी फैमिली इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया गया है। इस फोटो में नीता के साथ करीना कपूर और करिश्मा कपूर भी नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि बर्किन बैग कीमतों के लिए और सेलेब्रिटीज द्वारा खरीदे जाने के लिए मशहूर है। इसका नाम ब्रिटिश एक्ट्रेस और सिंगर जेन बर्किन के नाम पर रखा गया है।
बीते दिनों मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अपनी शादी की 32वीं सालगिरह मनाई थी। सोशल मीडिया पर इस कपल की शादी की तस्वीरें सामने आई थी। मुकेश और नीता ने एक इंटरव्यू में अपनी लव-स्टोरी को लेकर खुलासा किया था। उस वक्त नीता सिर्फ 20 साल की थीं और मुकेश 21 के । मुकेश अंबानी के पिता धीरूभाई अंबानी को नीता बहुत पसंद थीं। उन्होंने नीता को अपने घर की बहू बनाने के बारे में सोच लिया था। नीता और मुकेश ने एक-दूसरे से मुलाकात की। एक बार नीता और मुकेश कार से कहीं जा रहे थे।
उसी समय मुकेश ने नीता से पूछा- क्या तुम मुझसे शादी करोगी । कार रेड सिग्नल पर रुकी हुई थी। मुकेश ने कहा कि मैं ये कार तब तक आगे नहीं बढ़ाऊंगा जब तक तुम जवाब नहीं देती । पीछे की सारी गाडि़यां हॉर्न पर हॉर्न बजाए जा रही थीं लेकिन मुकेश अंबानी, नीता के जवाब का इंतजार कर रहे थे । नीता ने कुछ देर बाद मुकेश अंबानी को हां बोला और तब मुकेश ने कार आगे बढ़वाई।
खूब वायरल हो रहा हैं नीता अंबानी का 2.6 करोड़ का हैंडबैग, जिसपर लगे है 240 हीरे
Reviewed by Cricket Speed
on
August 10, 2019
Rating: