2019 में 200 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली 8 भारतीय फिल्में, नंबर 1 ने कमाए 370 करोड़

दोस्तों आज हम आपको 2019 की उन 8 भारतीय फिल्मों के बारे में बताएंगे जिसने 200 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाए है.

Google images
8. गली बॉय - फरवरी माह में रिलीज हुई म्यूजिकल ड्रामा फिल्म गली बॉय बॉक्स ऑफिस पर सफल रही. रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर से 238 करोड़ रुपए कमाए थे.

Google images
7. टोटल धमाल - धमाल सीरीज की तीसरी फिल्म टोटल धमाल 22 फरवरी 2019 को रिलीज हुई है. इस मल्टीस्टारर कॉमेडी एडवेंचर फिल्म ने वर्ल्डवाइड 228 करोड़ रुपए कमाए है.

Google images
6. पेटा - तमिल सिनेमा की यह फिल्म हिंदी में भी रिलीज की गई थी. 10 जनवरी को रिलीज हुई एक्शन ड्रामा फिल्म पेटा बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हुई. इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 225 करोड़ रुपए कमाए.

Google images
5. केसरी - अक्षय कुमार स्टारर ऐतिहासिक पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म केसरी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया है. इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 205 करोड़ रुपए कमाए है.

Google images
4. सुपर 30 - पिछले महीने जुलाई में रिलीज हुई ऋतिक रोशन स्टारर ड्रामा फिल्म सुपर 30 की कहानी को काफी पसंद किया गया. विकास बहल के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 202.61 करोड़ रुपए कमा लिये है.

Google images
3. उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक - 11 जनवरी 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म ने 28 दिनों में वर्ल्डवाइड 200 करोड़ रूपए का आंकड़ा पार किया था. लाइफटाइम इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 342 करोड़ रुपए कमाए है.

Google images
2. भारत - सलमान खान की भारत से बॉक्स ऑफिस पर काफी बड़ी उम्मीद थी. 42 करोड़ की ओपनिंग के बाद ऐसा लगा कि यह फिल्म वर्ल्डवाइड 500 करोड़ कमा लेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इस फिल्म ने लाइफटाइम वर्ल्डवाइड 315 करोड़ रुपए कमाए.

Google images
1. कबीर सिंह - 2019 की सबसे सफल भारतीय फिल्म कबीर सिंह है. 21 जून को रिलीज हुई शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की इस फिल्म ने 60 करोड़ रुपए के बजट में वर्ल्डवाइड 370 करोड़ रुपए कमाए है.
2019 में 200 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली 8 भारतीय फिल्में, नंबर 1 ने कमाए 370 करोड़ 2019 में 200 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली 8 भारतीय फिल्में, नंबर 1 ने कमाए 370 करोड़ Reviewed by Cricket Speed on August 09, 2019 Rating: 5
Powered by Blogger.