दोस्तों साल 2001 में रिलीज हुई सनी देओल, अमीषा पटेल और अमरीश पुरी स्टार्र फिल्म गदर को भारतीय सिनेमा की सबसे बेहतरीन फिल्मों में गिना जाता है, इस फिल्म में अभिनेता सनी देओल ने तारा सिंह का किरदार बहुत ही शानदार तरीके से निभाया था।
Third party image reference
जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि गदर फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा अपनी इस सुपरहिट फिल्म का सीक्वल बनाने का प्लान कर रहे हैं, गदर 2 फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है और जल्द ही फिल्म की स्टार कास्ट की घोषणा कर दी जाएगी।
Third party image reference
वहीं दोस्तों सोशल मीडिया पर एक खबर काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें बताया जा रहा है कि गदर 2 फिल्म में तारा सिंह का किरदार सनी देओल नहीं बल्कि उनके छोटे बेटे राजवीर देओल निभाएंगे।
Third party image reference
दोस्तों खबर में ये भी बताया गया है कि गदर 2 फिल्म की शूटिंग इसी साल से शरू हो जाएगी और बाॅलीवुड की इस खतरनाक एक्शन फिल्म को साल 2020 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।