जिस प्रकार आज बॉलीवुड मे कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जो खूबसूरती और बेहतरीन अदाकारी से दुनिया भर मे लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाए हुये हैं। लोग इनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। ठीक उसी प्रकार गुजरे जमाने मे भी कई ऐसी अभिनेत्रियां थीं, जिनकी बेहतरीन अदाकारी और खूबसूरती के लाखों दीवाने थे, लोग इनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते थे। आइये आज हम आपको गुजरे जमाने की एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे मे बताते हैं। इस अभिनेत्री का नाम है स्मिता पाटिल।
Third party image reference
आज भी जब कभी बॉलीवुड के संवेदनशील कलाकारों का ज़िक्र होता है, तो उनमें स्मिता पाटिल का नाम बड़े ही सम्मान के साथ लिया जाता है। सिनेमा के आकाश पर स्मिता एक ऐसे सितारे की तरह हैं, जिन्होंने अपनी सहज और सशक्त अभिनय से कमर्शियल सिनेमा के साथ-साथ समानांतर सिनेमा में भी अपनी एक ख़ास पहचान बनायी थी। 17 अक्टूबर 1955 को पुणे शहर में जन्मीं स्मिता के पिता शिवाजी राय पाटिल महाराष्ट्र सरकार में मंत्री थे, जबकि उनकी मां एक समाज सेविका थी।
Third party image reference
स्मिता अपनी रील लाइफ के लिए जितनी चर्चित थीं, उससे भी कहीं ज्यादा वह अपनी रियल लाइफ के लिए चर्चित थी। साल 1982 मे रिलीज हुई फिल्म 'भीगी पलके' के सेट पर स्मिता की मुलाक़ात राज बब्बर से हुई थी। यहीं से दोनों एक दूसरे पर फिदा हो गए, जिसकी वजह से मीडिया ने उनकी काफी आलोचना हुई। दरअसल राज बब्बर उस समय शादी हुआ थे, और इसके अलावा दो बच्चों के पिता भी थे। लेकिन स्मिता के लिए वह अपनी पत्नी को तलाक दे दिये और स्मिता से शादी कर ली थी।
Third party image reference
छोटे से करियर में ही बॉलीवुड में अलग छाप छोड़ने वाली एक्ट्रेस स्मिता पाटिल की 31 साल की उम्र में चाइल्डबर्थ कॉम्प्लिकेशंस के कारण उनकी डेथ हो गई थी। स्मिता पाटिल की एक आखिरी इच्छा थी। उनके मेकअप आर्टिस्ट दीपक सावंत के मुताबिक, स्मिता कहा करती थीं कि दीपक जब मैं मर जाउंगी तो मुझे सुहागन की तरह तैयार करना। निधन के बाद उनकी अंतिम इच्छा के मुताबिक़, स्मिता के शव को दुल्हन की तरह सजाया गया था।
Third party image reference
बता दे करीब 10 साल के करियर मे स्मिता ने 80 फिल्मों मे काम किया था। आपको जानकर हैरानी होगी स्मिता की 14 फिल्में उनकी मौत के बाद रिलीज हुईं थी। जिसमे 'वारिस',' नज़राना' और 'गलियों का बादशाह' जैसी फिल्में शामिल हैं।
मौत के बाद दुल्हन की तरह सजाई गई थी यह एक्ट्रेस, 10 साल के करियर मे दी थी 80 फिल्में
Reviewed by Cricket Speed
on
August 10, 2019
Rating: